Thursday 23 November 2023

युद्ध की कीमत मानवता का अंत (भविष्यवाणी .)

विश्व की महान शक्तियां युद्ध में बुरी तरह उलझ गई है। रूस और अमेरिका जो कि विश्व और अन्य देशों की दिशा तय करते थे, वे अब युद्ध के बोझ को सहन नही कर पा रहे। इसका फायदा मुख्य रूप से दो देशों को होगा पहला चीन और दूसरा ईरान ये दोनो देश बेहद क्रूर और आक्रामक है। चीन का विस्तारवाद और ईरान का कट्टरपंथ दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरेंगे। अपने निजी हितों के लिए ये मानवता को ताक पर रख देंगे। दो खेमों में बटी दुनिया के लिए तीसरा विश्व युद्ध ही आखरी रास्ता होगा। वर्ष 2024 की चिंगारी वर्ष 2026 में आग बनकर फैलना शुरू कर देगी और फिर वर्ष  2031 में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगी। यह लड़ाई भगवान को मानने और न मानने वालो के बीच होगी। इस युद्ध में कई देश अपना लोहा मनवाने के लिए आधुनिक हथियारों से ऐसा तांडव मचाएंगे कि धरती कांपने लगेगी। अंत में असंख्य परमाणु बम ज्वालामुखी की तरह फुट पड़ेंगे और इस तरह मानव सभ्यता अपने अंत के लिए ईश्वर से भीख मांगेगी। इस युद्ध में किसी के हाथ कुछ भी नही लगेगा और अंत में मानवता 800 वर्षो तक इसकी कीमत चुकाएगी।

⚕️3rd Master